इन्दौर (ईएमएस) श्रेयस विद्या निकेतन स्कूल गायत्री नगर में संस्था अभिश्री फाउंडेशन एवं ए-बीएफसी डे केयर सेंटर फॉर स्पेशल चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 70 से अधिक विशेष बच्चों का दंत परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ. श्वेता दलाल ने बच्चों के दांतों की जांच की और पालकों को दांतों की देखभाल, सही ब्रश करने के तरीके एवं समय पर इलाज के महत्व के बारे में जागरूक किया। साथ ही बच्चों को टूल किट के साथ सर्टिफिकेट भी बांटे गये। शिविर के सफल संचालन में अमिता ममगई, सलोनी जाट, सिद्रा अफगानी, सलोनी चौधरी, शीतल गुसाई, कृतिका टाडा, नमन नवलानी, आईआईएम रोहतक की छात्रा हिमांशी छाबड़ा एवं देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संस्था प्रमुख अंकुर लोकरे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी विशेष बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास के लिए ऐसे शिविर आयोजित करती रहेगी। आनंद पुरोहित/ 28 मई 2026