राज्य
30-May-2026


जबलपुर (ईएमएस)। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस (31 मई) के अवसर पर राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी), जबलपुर द्वारा तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. नवीन कोठारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जबलपुर के मार्गदर्शन एवं डॉ. प्रशांत दुबे, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, जबलपुर के निर्देशन में 31 मई 2026 को प्रातः 7:30 बजे भंवरताल गार्डन, जबलपुर में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में तम्बाकू निषेध शपथ, जागरूकता संदेश, स्वास्थ्य शिक्षा गतिविधियाँ तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को तम्बाकू एवं निकोटीन उत्पादों के दुष्प्रभावों तथा तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के प्रति जागरूक करना है। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में सहभागी बनकर तम्बाकू मुक्त जबलपुर एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। सुनील साहू / मोनिका / 30 मई 2026/ 03.14