राज्य
30-May-2026


- बलवे का मालमा दर्ज, धारदार हथियार से किया हमला भोपाल(ईएमएस)। शहर के मंगलवारा थाना इलाके में रात के समय वकील पर ट्रांसपोर्टरों ने हमला कर दिया। घटना कारण घर के सामने गाड़ी लगाना बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा, अड़ीबाजी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक कृष्णमोहन गुप्ता ने बताया की वह पेशे से वकील हैं। अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि क्षेत्र में अवैध ट्रांसपोर्ट चल रहा है। बीती रात उनके घर के सामने ट्रांसपोर्ट चलाने वाले शैलेंद्र प्रधान और उसके भाई मुकेश प्रधान ने गाड़ियां लगा दी थी। जब उन्होंने घर के सामने से गाड़ियां हटाने की बात कही तो वह आक्रोशित हो गए और कहा कि वह गाड़ी उनके घर के सामने ही लगेगी। विवाद बढ़ने पर शैलेंद्र प्रधान, मुकेश प्रधान, संतोष मिश्रा, आकाश समेत करीब आधा दर्जन लोगों ने कृष्णमोहन पर हमला करते हुए उनके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। वकील ने किसी तरह वहॉ से भागकर थाने पहुचें और थाने में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामला कायम कर आगे की जॉच शुरु कर दी है। जुनेद / 30 मई