राज्य
भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर में हमीदिया अस्पताल के सामने एक बाइक सवार युवक ने सड़क पर खड़े होकर पेशाब किया, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गया। इसके बाद शाहजहानाबाद पुलिस पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवक पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी। पुलिस के मुताबिक बीते दिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ था। जिसमें बाइक नंबर एमपी 04 क्यूके 0802 पर सवार युवक अपने साथी के साथ आया और सड़क पर ही पेशाब करने लगा। वीडियो के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी के नंबर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जुनेद / 30 मई