राष्ट्रीय
30-May-2026


-ठेकेदार रिशु श्री के पैसों से विदेश टूर का आरोप, छत पर 9 लाख रुपए में बगीचा बनवाया पटना(ईएमएस)। टेंडर घोटाला मामले में बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। आईएएस योगेश कुमार सागर और आईएएस अभिलाषा कुमारी शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे ठेकेदार रिशु श्री के यहां रेड के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। टेंडर मैनेज करने के लिए रिशु श्री अलग-अलग विभागों में सचिव से लेकर नगर आयुक्त तक की पोस्टिंग मैनेज कराता था। ईडी जांच की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। रिशु श्री राज्य के आईएएस अधिकारियों को अपनी उंगलियों पर नचाता था। जांच में सामने आया है कि रिशु श्री ने योगेश कुमार सागर और उनके 8 रिश्तेदारों को यूरोप की यात्रा कराई। 22 जून 2024 से 30 जून 2024 तक हुई इस यात्रा में योगेश और उनके परिवार के 8 लोग ऑस्ट्रिया के वियाना, साल्जबर्ग और वॉल्फगैंग शहर घूमे। आलीशान होटलों में ठहरे। हवाई यात्रा और विदेशी होटलों के रुकने पर 21.92 लाख रुपए खर्च हुए। पैसे रिशु श्री ने दिए। विनोद उपाध्याय / 30 मई, 2026