- मंडल और मोर्चा के पदाधिकारियों ने जताया स्नेह - दीर्घायु और खुशहाल दांपत्य जीवन की करी मंगलकामना कोरबा (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी कोरबा के कुशल संगठक, यशस्वी एवं ऊर्जावान जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के वैवाहिक वर्षगांठ के पावन अवसर पर समूचे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल रहा। इसी कड़ी में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर एवं भाजपा कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने अपनी टीम के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कर्मठ कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष श्री मोदी के निवास स्थान पर आत्मीय उपस्थिति दर्ज कराई। निवास पहुंचने पर डॉ. विजय राठौर और कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने गोपाल मोदी और भाभीजी का मुंह मीठा कराया और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर वैवाहिक वर्षगांठ की बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं प्रेषित कीं। - ‘संगठन का मुखिया ही परिवार का अभिभावक’ इस हर्षोल्लास और आत्मीयता से सराबोर मुलाकात के दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर और कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर ने जिलाध्यक्ष के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि गोपाल मोदी का वैवाहिक व सामाजिक जीवन हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने जिस तरह अपने पारिवारिक जीवन की मधुरता और संगठन की जिम्मेदारियों के बीच एक उत्कृष्ट संतुलन बनाया है, वह सभी कार्यकर्ताओं के लिए अनुकरणीय है। उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से ईश्वर से मंगलकामना करते हुए कहा कि गोपाल मोदी और भाभीजी का यह पावन दांपत्य जीवन सदैव अगाध प्रेम, अटूट विश्वास, सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य से परिपूर्ण रहे। दोनों का साथ युगों-युगों तक यूं ही अक्षुण्ण बना रहे और उनका कुशल मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमेशा कोरबा भाजपा के कार्यकर्ताओं को मिलता रहे। - 31 मई