क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस)। सड़क चौड़ीकरण के लिए छावनी क्षेत्र में वर्षों पूर्व से रह रहे रहवासियों के मकानों पर की गई नगर निगम और प्रशासन की तोड़-फोड़ कार्रवाई को जनहित पार्टी ने अमानवीय बताते हुए न्याय रैली निकाली। रैली में शामिल पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते कहा कि बिना सहमति और बिना उचित मुआवजा दिए लोगों के घर और दुकानें तोड़ी गई। उन्होंने कहा कि कहा कि इंदौर की 136 साल पुरानी छावनी बसाहट को विकास के नाम पर मलबे में तब्दील कर दिया गया। - 31 मई 2026