क्षेत्रीय
31-May-2026
...


- पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया जबलपुर (ईएमएस)। अधारताल थाना क्षेत्र के सोहागी इलाके में कथित धर्मांतरण की सूचना मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाकर हंगामा किया। आरोप है कि हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित सेंट मैरी स्कूल में अवकाश के दौरान प्रार्थना सभा में भोली भाली जनता को पैशों का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस दो महिलाओं और एक पुरुष को पूछताछ के लिए अधारताल थाने लेकर पहुंची, जहां उनके बयान दर्ज किए गए। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह प्रचार प्रसार प्रमुख अजय चौरसिया, कुमार राठौड़ आर कोमल सिंह लोधी का आरोप है कि यहां प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जा रहा था। हालांकि मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए पुलिस जांच कर रही है। प्रशासन से कार्रवाई की मांग...... बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि जांच में अवैध धर्मांतरण या प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। संगठन ने समाज में सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया है। सुनील /शहबाज / 31 मई 2026/ 07.00