क्षेत्रीय
31-May-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यूने 6 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 2019 में अमिटी यूनिवर्सिटी के खाते से फर्जी चेक के जरिए 5.20 करोड़ रुपये की ठगी की थी। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी चेक के जरिए अमिटी यूनिवर्सिटी के खाते से 5.20 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी करने वाले आरोपी को 6 साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के 58 वर्षीय सुदामा नरवारे के रूप में हुई है, जिसे अदालत पहले ही भगोड़ा घोषित कर चुकी थी। मामला साल 2019 का है। आरोपी ने अमिटी यूनिवर्सिटी के नाम से जारी तीन फर्जी चेक बैंक में जमा किए। इनमें से दो चेक क्लियर हो गए और कुल 5.20 करोड़ रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए गए। तीसरे चेक को समय रहते रोक लिया गया। जांच में पता चला कि 2.50 करोड़ रुपये गुजरात के वडोदरा स्थित एक इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के खाते में और 2.70 करोड़ रुपये बैतूल स्थित “मां ताप्ती मानव सेवा संस्थान” नामक एनजीओ के खाते में जमा किए गए थे। बाद में इस रकम को शेल कंपनियों और अन्य खातों में भेज दिया गया। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/31/ मई/2026