क्षेत्रीय
31-May-2026
...


बिलासपुर (ईएमएस)। नाबालिग को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक दैहिक शोषण करने के आरोप में सकरी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने थाना सकरी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2022 में उसकी पहचान साहिल टंडन से हुई थी। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे, जिससे बातचीत और दोस्ती बढ़ी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि युवक ने शादी का वादा कर उसे अपने विश्वास में लिया और बाद में शारीरिक संबंध बनाए।पीडि़ता के अनुसार आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। बाद में जब उसने विवाह की बात उठाई तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया और दूसरी युवती के साथ रहने लगा। इसके बाद पीडि़ता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। शिकायत मिलते ही सकरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उमेश साहू ने विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल टंडन को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी उमेश साहू, उप निरीक्षक गणेशराम महिलांगे, प्रधान आरक्षक सुखदेव मांड्रे और सुनील सूर्यवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। - 31 मई 2026