क्षेत्रीय
01-Jun-2026
...


मंडला (ईएमएस)। मंडला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के राजराजेश्वरी वार्ड में नर्मदा नदी से एक शख्स का शव मिला है। सोमवार दोपहर को स्थानीय लोगों ने नदी में शव देखकर तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी थी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (एसडीईआरएफ) की टीम मौके पर पहुंची। एसडीईआरएफ के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को नदी से बाहर निकाला और कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस अब आसपास के थानों से संपर्क कर रही है और हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्टों के आधार पर शव की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत की असली वजह और हादसा कब हुआ, इन सभी बातों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। ईएमएस/मोहने/ 01 जून 2026