क्षेत्रीय
01-Jun-2026


*उच्च न्यायालय द्वारा स्टे खारिज करने के बाद निगम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए संपूर्ण अतिक्रमण को हटाया गया* उज्जैन (ईएमएस)। नगर निगम द्वारा सोमवार को जूना सोमवारिया क्षेत्र में पानी की टंकी के पास सिंहस्थ क्षेत्र की लगभग 01 हेक्टेयर से अधिक भूमि जिसकी अनुमानित लागत 05 करोड़ से अधिक है जिसे निगम द्वारा अतिक्रमण मुक्त करवाया गया, उक्त भूमि पर 18 से 20 मकान, दुकान एवं गोडाउन बना लिए गए थे, उक्त मामला कोर्ट में पहुंचा था जिसके क्रम में उच्च न्यायालय द्वारा स्टे खारिज किया गया, निगम द्वारा स्टे खारिज होने के पश्चात तत्काल अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई* *उक्त बेशकीमती भूमि पर कबाड़ वाले, लकड़ी की टाल वालों के साथ क्षेत्र के नागरिकों द्वारा मकान एवं गोडाउन बनाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था सिंहस्थ की दृष्टि से यह स्थल अत्यंत ही महत्वपूर्ण एवं बेशकीमती जमीन होने से नगर निगम द्वारा इन्हें हटाना तय किया गया लेकिन कब्जाधारी कोर्ट पहुंच गए निगम के वकीलों ने भी अपना पक्ष मजबूती से रखा साथ ही हाल ही में जब उच्च न्यायालय द्वारा जो स्टे खारिज हुआ तो नगर निगम द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई* *उक्त अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर अपर आयुक्त श्री संतोष टैगोर के मार्गदर्शन में अधीक्षण यंत्री श्री संतोष गुप्ता, भवन अधिकारी श्री राजकुमार राठौर, भवन निरीक्षक श्री शिवम गुप्ता की उपस्थित में की गई कार्यवाही के दौरान तहसीलदार शेफाली जैन, नगर निगम रिमूवल गैंग एवं पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे* ईएमएस/ रामचंद्र गिरी/ 01 जून 1016