उज्जैन (ईएमएस)। वार्ड क्रमांक 36 की क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी के प्रयासों से क्षेत्र में नगर निगम द्वारा राशी रुपए लगभग 57 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य का भूमि पूजन सोमवार को निगम अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव द्वारा नगर भाजपा अध्यक्ष से संजय अग्रवाल, क्षेत्रीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती दुर्गा शक्ति सिंह चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रभुलाल जाटवा की उपस्थिति में संपन्न किया गया* *उल्लेखनीय है कि वार्ड क्रमांक 36 अंतर्गत जबरन कॉलोनी में नगर निगम द्वारा राशि रुपए लगभग 57 लाख की लागत के विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्य करवाए जा रहे हैं जिसमें निगम अध्यक्ष मद की राशि रुपए लगभग 32 लाख की लागत से क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा हेतु सर्वसुविधायुक्त मांगलिक भवन का निर्माण, निगम मद की राशि 15 लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण एवं पार्षद मद की राशि 10 लाख रुपए की लागत से वार्ड अंतर्गत विभिन्न गलियों में बोरिंग खनन कार्य करवाए जाएंगे* *इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री कैलाश प्रजापत, नगर उपाध्यक्ष श्री उमेश सेंगर, महामंत्री श्री जितेंद्र कृपलानी, श्री संतोष कोलवाल, सर्वश्री दीपक सोलंकी, सुमित मुठेले, रोशन बोरासी, रवि बिजोरिया अशोक वर्मा, राजेश मु, मोनू जोशी, बहादुर माल, मयंक यादव, पंकज रूसिया, श्रीमती गोमा बौरासी, श्रीमती निर्मला शर्मा, श्रीमती ममता माली एवं वार्ड के सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे* ईएमएस/रामचंद्र गिरी/ 01 मई 2026