क्षेत्रीय
01-Jun-2026


*आवेदनकर्ता 12 जून तक नगर निगम मुख्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं* उज्जैन (ईएमएस)। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत उज्जैन जिले से माह जून 2026 में हरिद्वार एवं ऋषिकेश जिले से यात्रा का लक्ष्य तीर्थ यात्रा जाना प्रस्तावित है जिले से यात्रा का लक्ष्य 196 है, इच्छुक आवेदक अपना आवेदन कार्यालय नगर शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ नगर पालिक निगम उज्जैन आगर रोड के कक्ष क्रमांक 214 से प्राप्त कर दिनांक 12 जून 2026 तक दोपहर 03:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं, यात्रा 26 जून को प्रारंभ होगी* *वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है दंपति के साथ यात्रा कर सकते हैं तथा 65 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदक दंपत्ति अपने साथ एक सहायक (जिसकी आयु 18 से 49 वर्ष) को ले जाने की पात्रता रखते हैं, महिला आवेदक को 2 वर्ष की छूट रहेगी अर्थात 58 वर्ष माननीय होगी, 60 प्रतिशत दिव्यांग के लिए आयु का बंधन नहीं है दिव्यांग आवेदक अपने साथ एक सहायक ले जा सकते हैं, सहायक शारीरिक रूप से सक्षम हो, आवेदक आयकर दाता नहीं होना चाहिए आवेदक उज्जैन निकाय क्षेत्र का मूल निवासी होना चाहिए**आवेदनकर्ता को जरूरी दस्तावेज जिसमें आवेदक का आधार कार्ड, समग्र आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, आवेदक के सभी दस्तावेज समग्र आईडी में ईकेवाईसी सहित आवेदन के साथ संलग्न होना चाहिए आवेदन 02 सेट में जमा होंगे आवेदन केवल हिंदी भाषा में ही मान्य होंगे* ईएमएस/ रामचंद्र गिरी/ 01 जून 1016