सिरोंज (ईएमएस)। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में विदिशा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं त्वरित निराकरण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरोंज पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने लोहे के सरिया चोरी की घटना का मात्र 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद कर लिया है। दिनांक 29.05.2026 को फरियादी राजीव जैन पिता श्री चंद्र जैन निवासी कठाली बाजार, सिरोंज द्वारा थाना सिरोंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके 08 क्विंटल लोहे के सरिया चोरी कर लिए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹40,000 है। शिकायत पर थाना सिरोंज में अपराध क्रमांक 238/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी सिरोंज श्रीमती सोनू डावर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिरोंज गजेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, भौतिक साक्ष्यों का संकलन एवं आसपास के लगभग 55 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म परीक्षण किया गया। सघन जांच एवं लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस ने घटना में संलिप्त आरोपी को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया 08 क्विंटल लोहे का सरिया, जिसकी कीमत लगभग ₹40,000 है, तथा घटना में प्रयुक्त तीन पहिया लोडिंग ऑटो क्रमांक MP14A-8779 जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी: मुकेश अहिरवार पिता अजबसिंह अहिरवार, निवासी बालाजीधाम कॉलोनी, सिरोंज जप्त मशरूका: 08 क्विंटल लोहे का सरिया (कीमत लगभग ₹40,000) घटना में प्रयुक्त तीन पहिया लोडिंग ऑटो क्रमांक MP14A-8779 सराहनीय भूमिका: उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह बुंदेला, प्रधान आरक्षक रविंद्र तोमर, प्रधान आरक्षक रामबाबू मालवीय एवं आरक्षक अजब सिंह की विशेष सराहनीय भूमिका रही। सलमान खान ०१ जून २०२६