क्षेत्रीय
01-Jun-2026


अशोकनगर (ईएमएस)। प्रधान जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी हेमंत कुशवाहा की उपस्थिति में सोमवार को अपना घर वृद्धाश्रम, मोहरी रोड़ एवं वृद्ध आश्रम त्रिलोकपुरी कॉलोनी, अशोकनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित वृद्धजनों को उनके विधिक अधिकारों, वरिष्ठ नागरिकों के संरक्षण एवं कल्याण से संबंधित प्रावधानों तथा नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साथ ही वृद्धजनों को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। वृद्धजनों की सुविधा एवं सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए उन्हें चलने-फिरने में सहायता हेतु स्टिक भी प्रदान की गई। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों के लिए उनके अधिकार के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोकनगर द्वारा जिला मुख्यालय में स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम त्रिलोकपुरी एवं अपना घर परिवार वृद्ध आश्रम मोहरी रोड में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर में प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक से उनके परिवार संबंधी समस्या, उनके द्वारा अपने परिवारजनों से भरण पोषण या रहने संबंधी समस्या का कानूनी निराकरण करने की बातकहीं, साथी जिला पेंशन अधिकारी एवं उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग से बात कर पेंशन संबंधी समस्याओं से अवगत होकर उन्हें निराकरण करने हेतु उपस्थित पैरालेगल वालंटियर ममता ओझा को निर्देशित किया। वरिष्ठ नागरिकों की अपना घर वृद्ध आश्रम में प्रवेश संबंधी समस्याओं को भी सुना जिसमें आए वरिष्ठ नागरिक को प्रवेश संबंधी प्रक्रिया बताई। ईएमएस/ओमप्रकाश रघुवंशी/ 01जून 2026