राष्ट्रीय
01-Jun-2026


गाजियाबाद(ईएमएस)। गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान की हत्या के आरोपी असद के घर पर बुलडोजर चलेगा। सोमवार को प्रशासन की टीम असद के घर पहुंची। घर के गेट पर ताला लगा था। इसके बाद एसडीएम ने अवैध कब्जा करके घर बनाने का नोटिस दरवाजे पर चिपका दिया। नोटिस में कहा गया है कि जिस जमीन पर मकान बना है, उस पर अवैध कब्जा किया गया है। असद के पिता नवाब को 15 दिनों के भीतर एसडीएम कार्यालय में अपना जवाब देना होगा। साथ ही अवैध कब्जा खुद हटाने के लिए भी कहा गया है। भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम ने सोमवार को सूर्या की मां से मुलाकात कर उन्हें एक लाख की मदद दी। सोम ने कहा, कि खोड़ा में एक-एक आदमी ने 50- 50 मकान खरीद रखे हैं। कहां से पैसा आया है, इसकी जांच होगी। जिहादी भूल गए हैं कि प्रदेश में किसकी सरकार है। जिहादियों का ठीक से फन दबा दिया जाएगा। यदि किसी ने पलायन कराने की कोशिश की, तो उसी का यहां से पलायन करा दिया जाएगा। विनोद उपाध्याय / 01 जून, 2026