राज्य
02-Jun-2026


जबलपुर (ईएमएस)। सिहोरा के बैंक आए इंदौर की कम्पनी रेडीएंट केश मैनजमेंट सर्विस कंपनी के एजेंट के बैग से अज्ञात चोरों ने 70 हजार रूपए गायब कर दिए। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। सिहोरा पुलिस के मुताबिक खुड़ावल गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मेद्र लोधी लगभग 5 माह पूर्व से इंदौर की कम्पनी रेडीएंट केश मैनजमेंट सर्विस में काम कर रहा है। सोमवार की दोपहर लगभग 1 बजे वह अपने गेहूं के 1 लाख 90 हजार रूपये आईडीबीआई बैंक सिहोरा से निकालकर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गौरी तिराहा सिहोरा में जमा करने दोपहर लगभग 1 बजे पहुंचा। उसने अपने पिट्ठू बैग में गेहूं के 1 लाख 20 हजार रूपये की एक गड्डी एवं 70 हजार रूपये की दूसरी गड्डी बना रखी थी। वह अपनी कम्पनी का रूपया बैंक में जमा कर रहा था। रूपया जमा करने के बाद देखा कि उसके बैग की चैन खुली थी, जिसमें रखे 70 हजार रूपये की गड्डी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 जून 2026/ 06.06