राज्य
02-Jun-2026


जबलपुर (ईएमएस)। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) उन आम और छोटे निवेशकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण ज़रिया बना हुआ है, जो म्यूचुअल फंड के माध्यम से लंबे समय में बड़ी संपत्ति या फंड बनाना चाहते हैं। इंडस्ट्री के आंकड़ों से पता चलता है कि जबलपुर में एसआईपी रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। यह आंकड़ा अप्रैल 2025 में 0.79 प्रतिशत था, जो अप्रैल 2026 में बढ़कर 0.80 प्रतिशत हो गया। यह बढ़ोतरी यह दर्शाती है कि शेयर बाज़ार में चल रहे उतार-चढ़ाव के बावजूद निवेशकों का भरोसा डिगा नहीं है और वे लगातार बाज़ार में अपनी भागीदारी को बनाए हुए हैं। निवेशकों के बदलते व्यवहार पर टाटा एसेट मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, प्रथित भोबे ने कहा, निवेश में उतार-चढ़ाव आना तय है—लेकिन उस पर तुरंत प्रतिक्रिया देना आपके हाथ में है। सुनील साहू / मोनिका / 02 जून 2026/ 06.07