राज्य
02-Jun-2026


जबलपुर (ईएमएस)। बेलखेड़ा थाना अतंर्गत ग्राम हिनौतिया निवासी एक व्यक्ति के साथ सायबर ठग ने एपीके फाइल भेजकर 1 लाख 90 हजार रुपए खाते से निकाल लिए| बेलखेड़ा पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिनौतिया निवासी 44 वर्षीय गिरिराज सिंह ठाकुर के मोबाइल पर गत 4 मई को 10 बजे एक अन्य मोबाइल नम्बर से कॉल आया, कॉल करने वाले ने उसे व्हाटएसएप पर एक एपीके फाईल भेजी और डाउनलोड करने के लिये कहते हुये कहा कि मेरा इंजीनियर इससे आपकी लोकेशन पर आपके घर आकर आपका फ्रीज ठीक कर देगा, उसने एपीके फाईल डाउनलोड की तो कुछ समय बाद मैसेज आया कि उसके एसबीआई खाता पाटन से 90 हजार रूपये व दूसरा मैसेज 10 हजार रूपये कटने का आया। उसके बाद उसकी पत्नी के एसबीआई खाता पाटन के अकाउण्ट से 90 हजार रूपये निकल गये। उसके एवं उसकी पत्नी के दोनों खातों से कुल 1 लाख 90 हजार रूपये निकलने के मेसैज आये है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा दोनों खातों से पैसे निकालते हुये धोखाधडी की गयी है। रिपोर्ट पर धारा 318(4), 319(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सुनील साहू / मोनिका / 02 जून 2026/ 06.06