राज्य
02-Jun-2026
...


जबलपुर (ईएमएस)। उखरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी को विशेषज्ञों की निगरानी में पूर्ण किया गया| , उल्लेखनीय है कि दमोह जिले की 42 वर्षीय महिला, गंभीर हृदय रोग से पीड़ित थीं, उन्हें गैलेक्सी मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में लाया गया| जांच में चिकित्सकों ने पाया कि उनके हार्ट की पंपिग क्षमता यानी एलवीईएफ (लेफ्ट वेंट्रिकुलर इजेक्शन फ्रेक्शन) 35–40 प्रतिशत पाई गई। नॉर्मल एलवीईएफ 55 से 70 प्रतिशत तक माना जाता है, वहीं 35 से 40 प्रतिशत एलवीईएफ का मतलब है कि दिल की पंपिंग क्षमता कम हो रही है। चिकित्सकों ने बताया कि जांच में हृदय की तीन प्रमुख धमनियों में गंभीर अवरोध पाया गया, जिसके चलते कोरोनरी आर्टरी बायपास ग्राफ्ट (सीएबीजी) सर्जरी की आवश्यकता हुई। यह एक बेहद जटिल प्रकिया है। ऑपरेशन के दौरान रोगी के बाएं हाथ की रेडियल आर्टरी तथा पैर की नस (एसवीजी) का उपयोग बायपास ग्राफ्ट के रूप में किया गया। अस्पताल के चिकित्सकों में विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. सांगवान और टीम ने इस सर्जरी को सफलता पूर्वक पूर्ण किया. मरीज के हालत अब बेहतर है। सुनील साहू / मोनिका / 02 जून 2026/ 06.13