राजगढ़(ईएमएस)l मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर विरेन्द्र सिंह दांगी, अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी श्रीमती निधि भारद्वाज, डिप्टी कलेक्टर डॉ. ज्योति राजोरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारीयों ने लोगों की समस्याओ को सुना और उनका निराकरण किया । आयोजित जनसुनवाई में ग्राम चांदनी निवासी बाबूलाल ने बताया कि आवेदक का खेत सूखा पड़ा हुआ हैं एवं किसी भी प्रकार की कोई लाईन सिंचाई करने हेतु नहीं हैं आवेदक को खेती करने में काफी परेशानियां हो रही हैं। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद सारंगपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम काकरिया निवासी अनिता ने बताया कि आवेदिका के भाई की मृत्यु पानी का इंजन फूटने से हो गई हैं। आवेदिका का संबल योजना के तहत प्रोत्साहन राशि नहीं दी जा रही हैं। आवेदिका को काफी समस्या हो रही हैं। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद खिलचीपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम बाबल्दा निवासी दोपति बाई ने बताया कि आवेदिका गरीब और मजदूर हैं। आवेदिका मजदूरी कर परिवार को पालन पोषण करती हैं। आवेदिका को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा हैं। आवेदिका टापरी में परिवार के रहती हैं। कलेक्टर द्वारा सीईओ जनपद सारंगपुर को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम जैतपुरा निवासी पर्वत सिंह ने बताया कि आवेदक को वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ नहीं पा रहा हैं। आवेदक का नाम वृद्धावस्था पेंशन योजना में नहीं जोडा जा रहा हैं। आवेदक की उम्र 70 वर्ष हैं। आवेदक को काफी परेशानिया हो रही हैं। कलेक्टर द्वारा जनपद पंचायत राजगढ़ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 125 आवेदन प्राप्त हुए। - निखिल/राजगढ़/2 जून 2026