राज्य
02-Jun-2026


हाथरस (ईएमएस)। ग्राम पंचायत परसारा के दो युवकों के अग्निवीर जीडी में चयन होने पर ग्राम सचिवालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अखिल भारतीय प्रधान परिषद के जिलाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान मनोज सिसौदिया एडवोकेट के नेतृत्व में चयनित युवकों प्रेम सिंह और रोहित कुमार का स्वागत किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान मनोज सिसौदिया तथा पंचायत सहायक देवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों युवकों के पिता एवं ग्राम के बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर तथा मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि युवकों की सफलता से गांव का नाम रोशन हुआ है और इससे अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।कार्यक्रम में बद्री सिंह, पूरन सिंह, हरपाल सिंह, रामवीर सिंह, सुजान सिंह, लक्ष्मण सिंह, जवाहर सिंह, अशोक कुमार, डॉ. धीरेन्द्र सिंह, सुलेमान खान, राकेश कुमार, फैसल एडवोकेट, जीतेन्द्र सिंह, डेविड सिंह, हरीश सिसौदिया, मुकेश तोमर, लाखन कुमार, हेमंत सिंह, अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 02 जून 2026