हाथरस (ईएमएस)। शहर के समाजसेवी स्व. बौहरे विशाल शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर अलीगढ़ रोड स्थित रॉयल रिच होटल एंड रेस्टोरेंट में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कवियों ने काव्य पाठ किया तथा वक्ताओं ने उनके सामाजिक और धार्मिक कार्यों को याद किया।वक्ताओं ने कहा कि स्व. विशाल शर्मा समाज सेवा और धार्मिक गतिविधियों में हमेशा सक्रिय रहते थे। उन्होंने कई सामाजिक कार्यों के साथ सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन कराया तथा श्रद्धालुओं को गोवर्धन परिक्रमा के लिए भी ले जाते थे। उनके असामयिक निधन को समाज की बड़ी क्षति बताया गया।कार्यक्रम का आयोजन बौहरे प्रशांत शर्मा, प्रतीक शर्मा और शौर्य शर्मा द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा का संचालन आशु कवि अनिल बौहरे ने किया। इस दौरान विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अंत में परिजनों ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 02 जून 2026