शुभ संवत 2083, शाके 1948, सौम्य गोष्ठ, द्वितीय ज्येष्ठ, कृष्ण पक्ष, ग्रीष्म ऋतु, गुरु उदय पूर्वे, शुक्रोदय, पश्चिमे तिथि, चतुर्थी, गुरुवासरे, उत्तराषाढ़ नक्षत्रे, शुभ योगे, वल करणे, मकर की चंद्रमा, श्रावणे दक्षिण यात्रा, रिक्ता दोष औषध सेवन मुर्हूत तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल........ आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तम वृत्ति वाला, कार्यनिपुर्ण, कम्प्यूटर ऑपरेटर, इंजीनियर तथा लेखापाल, बैंक कर्मचारी, क्लर्क, कैशियर, अकाउंटेंट, मैनेजर, प्रबंधक का कार्य करने वाला होगा। मेष राशि :- स्वभाव में अचानक परिवर्तन हो सकता है, व्यवसाय में अच्छी गति होगी। वृष राशि :- कार्यों में सफलता मिले, मान-सम्मान की प्राप्ति होगी, शत्रु कमजोर होंगे। मिथुन राशि :- सप्ताह उत्तम फलकारक हो, अधिकारियों का पूर्ण समर्थन-सहयोग मिले। कर्क राशि :- नौकरी में व्यावधान हो सकता है, व्यावसाय ठीक नहीं रहेगा, ध्यान रखें। सिंह राशि :- आप आनंद का अनुभव करेंगे, केतू गृह पीड़ाकारक है, आपसी मतभेद से बचें। कन्या राशि :- मनोरंजन से अति हर्ष होगा, व्यवसाय में लाभ होगा, रुके कार्य बन जायेंगे। तुला राशि :- पारिवारिक उत्तरदायित्व की वृद्धि होगी, आमोद-प्रमोद में विशेष ध्यान देंगे। वृश्चिक राशि :- मानसिक तनाव अकस्मिक बढ़ेगा, स्वजनों से सहानुभूति अवश्य होगी। धनु राशि :- व्यवसाय की उन्नति से अर्थिक स्थिति में विशेष सुधार अवश्य होगा। मकर राशि :- विलास सामग्री का संचय होगा, अधीकारी वर्ग की कृपा का लाभ मिले। कुंभ राशि :- इष्ट मित्रों से अच्छा सहयोग मिले, उन्नति एवं लाभ के योग बनेंगे। मीन राशि :- गृह-कलह, हीन मनोवृत्ति, शरीर पीड़ा से परेशानी अवश्य ही होगी। पीएल गौतमाचार्य // मोनिका