पीरटांड़,(ईएमएस)। गिरिडीह के मधुबन थाना अंतर्गत छछंदो पंचायत के तिरिलटांड़ गांव में अपराधियों ने सो रहे दंपती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना में 35 साल के पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी परणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने दंपती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट के मुताबिक दंपति की मौत से गांव में शोक और आक्रोश है। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापे मारी की जा रही है। सिराज/ईएमएस 03जून26