राष्ट्रीय
03-Jun-2026


नई दिल्ली (ईएमएस)। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की मांगों और विचारधारा का समर्थन कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि यदि 5 जून तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया, तब वे 6 जून को जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होऊंगा। वांगचुक ने वीडियो संदेश जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके से बात की है और बातचीत के बाद उन्हें लगा कि दिपके की मंशा गलत नहीं है, बल्कि वे एक देशप्रेमी हैं और व्यवस्था में बदलाव चाहते हैं। दिपके, जो इस समय अमेरिका में हैं, उन्होंने भी 1 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से 6 जून को दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। दिपके ने बताया है कि वे 6 जून को भारत लौटकर और एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाकर प्रदर्शन की इजाजत मांगूगा। उन्होंने लोगों से एयरपोर्ट पर उनसे मिलने और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की है। आशीष दुबे / 03 जून 2026