व्यापार
मुम्बई (ईएमएस)। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को भारतीय रुपया 44 पैसे टूट कर 95.70 पर बंद हुआ। आज सुबह रुपये में गिरावट दर्ज की गयी। आज सुबह दुनिया की 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को दिखाने वाला डॉलर इंडेक्स बढ़कर 99.24 के स्तर पर पहुंच गया। डॉलर की इस मजबूती का प्रभाव भारतीय मुद्रा पर भी पड़ा, वहीं पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले रुपया 95.27 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार में आई गिरावट से भी रुपये पर विपरीत प्रभाव पड़ा। ईएमएस 03जून 2026