क्षेत्रीय
03-Jun-2026
...


अलीगढ़ (ईएमएस)। थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट से संबंधित आरोपी को पांच किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गाँजा सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। थाना बन्नादेवी पुलिस टीम द्वारा गांजा तस्कर विनोद अग्रवाल उर्फ बिल्लू पुत्र चन्दनलाल अग्रवाल निवासी शिवपुरी शनिदेव मन्दिर के सामने थाना बन्नादेवी को मय पांच किलोग्राम अवैध नशीला पदार्थ गाँजा सहित थाना क्षेत्र बन्नादेवी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार परएनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई । गिरफ्तार आरोपी विनोद अग्रवाल उर्फ बिल्लू थाना बन्नादेवी का पूर्व से ही हिस्ट्रीशीटर है । जिसका हिस्ट्रीशीटर नंबर 73ए है । ईएमएस/ धर्मेन्द्र राघव/ 03 जून 2026