क्षेत्रीय
03-Jun-2026


नर्मदापुरम (ईएमएस;)! किसानों को कृषि कार्य हेतु सुगम सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नर्मदापुरम संभाग में संभाग आयुक्त श्री श्रीकांत बनोठ के निर्देशानुसार सिंचाई के लिए जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई। नर्मदापुरम जिले के साथ-साथ हरदा जिले के किसानों को भी इसका लाभ प्राप्त हुआ। तदनुसार नर्मदापुरम जिले में जायद फसल मूंग की सिंचाई हेतु तवा परियोजना अंतर्गत आने वाली नहरों के माध्यम से किसानों को निरंतर पानी की आपूर्ति की गई। तवा परियोजना से मूंग सिंचाई कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। दिनांक 02 जून 2026 को तवा बांध की बाई तट मुख्य नहर को बंद किया गया। उक्त नहर के माध्यम से नर्मदापुरम जिले में लगभग 43 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मूंग फसल की सिंचाई लक्ष्य अनुरूप शत-प्रतिशत पूर्ण की गई। सिंचाई व्यवस्था के सुचारू संचालन से किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध हुआ, जिससे जायद फसल उत्पादन को बढ़ावा मिला तथा कृषि कार्यों में सुविधा सुनिश्चित हुई। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल/ 03 जून 2026