क्षेत्रीय
03-Jun-2026


बालाघाट (ईएमएस). कटंगी तहसील के ग्राम लखनवाड़ा की एक महिला ने संबल योजना की अनुग्रह सहायता राशि अपने खाते में दिलाए जाने की मांग को लेकर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। जनसुनवाई में कटंगी तहसील के ग्राम लखनवाड़ा निवासी नेहा आमाडारे संबल योजना की अनुग्रह सहायता राशि दिलाए जाने की मांग लेकर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि उनके पति खेलेंद्र आमाडारे की 24 मार्च 2026 को मृत्यु हो चुकी है। नेहा के अनुसार उनके पति का संबल कार्ड बना हुआ था, जिससे वह योजना के तहत सहायता राशि प्राप्त करने की पात्र हैं। हालांकि, ग्राम पंचायत के सचिव और समन्वयक अधिकारी द्वारा उनकी सास उषा आमाडारे को आवेदक बनाकर फार्म पोर्टल पर स्वीकृत करा दिया गया है। इस कारण योजना की राशि उनके खाते में न जाकर सास के नाम स्वीकृत हो गई है। नेहा ने प्रशासन से मांग की है कि पात्रता के अनुसार सहायता राशि उनके खाते में अंतरित की जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने जिला श्रम पदाधिकारी को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भानेश साकुरे / 03 जून 2026