क्षेत्रीय
03-Jun-2026


नर्मदापुरम(ईएमएस)। जिला मुख्यालय का तहसील कार्यालय नर्मदापुरम को वर्तमान स्थान से अन्यत्र रसूलिया क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने की प्रस्तावित कार्यवाही के विरोध में अधिवक्ताओं द्वारा कलेक्टर के नाम ज्ञापन एडीएम अनिल जैन को सौंपा गया। ज्ञापन में स्पष्ट रूप से मांग की गई कि तहसील कार्यालय को वर्तमान स्थान पर ही संचालित रखा जाए, क्योंकि यह जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट एवं अन्य महत्वपूर्ण शासकीय कार्यालयों के समीप स्थित होने से आम जनता, किसानों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अधिवक्ताओं को अत्यंत सुविधा प्रदान करता है। अथवा रसूलिया क्षेत्र में तहसील कार्यालय के जाने से आम नागरिकों, अधिवक्ताओं को उनके राजस्व संबंधी कार्यों के लिए रसूलिया क्षेत्र में लंबी दूरी तक जाना होगा, जिससे समय और आर्थिक नुकसान भी होगा। इस अवसर पर अधिवक्ता मनीष कुमार सराठे, अनुपम दुबे, अभिषेक शुक्ला, सचिन चौहान, गोविंद दुबे, राकेश शर्मा सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे एवं ज्ञापन का समर्थन किया। जनहित में तहसील कार्यालय को यथास्थान बनाए रखने की मांग की गई है। ईएमएस/ राजीव अग्रवाल/ 03 जून 2026