सिरोंज (ईएमएस)। क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा ने अपने स्व-निवास गणेश अथाई पर मंगलवार दोपहर को जनता दरबार के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार मे 200 से अधिक आवेदन आवेदको के द्वारा दिये गए जनसुनवाई दोपहर 01.15 से शुरू हुई जो की देर शाम तक चलती रही जिसमे सिरोंज शहर लटेरी शहर तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे जिनमे से अधिकांश समस्याओं का समाधान विधायक जी ने मौके पर ही करवा दिया। वहीं, जिन मामलों के समाधान के लिए प्रशासनिक प्रक्रिया आवश्यक थी, उन्हें तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। जनता दरबार में लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व, पेंशन, आवास तथा सामाजिक योजनाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। विधायक शर्मा ने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनते हुए उन्हें संतोषजनक जवाब दिया। जनता दरबार में उपस्थित ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने विधायक उमाकांत शर्मा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जन-सुनवाई से उन्हें राहत और विश्वास मिलता है। ईएमएस/सलमान खान/ 03 जून 2026