क्षेत्रीय
03-Jun-2026


सिरोंज (ईएमएस)। अयोध्या बस्ती वार्ड नम्बर 21 में लटेरी नाके से लेकर अनवर भाई के घर तक का काफी समय से कच्चा रोड है जिसमें गड्ढे हो गये हैं और खराब हालत में है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिस का पानी भर जाता है और मोहल्ला के निवासियों को आने जाने में काफी दिक्कत आती है। बारिस के समय बच्चों को स्कूल जाने में तथा बुजुर्गों को चलने एवं रोजमर्रा के कामों में बहुत परेशानी होती है कई बार बच्चे गिर जाते हैं और घायल हो जाते हैं। मोहल्ले का गंदा पानी भरा रहता है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। आवेदन में निवेदन है कि कृपया अयोध्या बस्ती वार्ड नम्बर 21 में लटेरी नाके से लेकर अनवर भाई के घर तक सी सी रोड बनवाने की कृपा करें। इस दौरान वसीम अख्तर शानू जगदीश गंगाराम शन्नो बाजी रानी बी आदि लोग मौजूद रहे ईएमएस/सलमान खान/ 03 जून 2026