बालाघाट (ईएमएस). नगर के वार्ड क्रमांक 24 निवासी एक हितग्राही ने प्रधानमंत्री आवास योजना में चयनित होने के बावजूद राशि नहीं मिलने की शिकायत जनसुनवाई में की है। जनसुनवाई में वार्ड क्रमांक 24 बालाघाट निवासी राजकुमार बंशकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित होने के बावजूद राशि प्राप्त नहीं होने की शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने योजना के अंतर्गत मकान निर्माण के लिए आवेदन किया था, जिसमें उनका नाम भी स्वीकृत हो चुका है। इसके बावजूद अब तक उन्हें योजना की किस्त राशि प्राप्त नहीं हुई है, जिससे मकान निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। राजकुमार ने प्रशासन से जल्द राशि दिलाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों ने नगर पालिका बालाघाट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। भानेश साकुरे / 03 जून 2026