क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने और कबाड़ को कला में परिवर्तित करना सिखाने के उद्देश्य से क्रिएट स्टोरीज सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा द इमेजिनेशन स्टेशन में आर्ट वर्कशॉप का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस वर्कशॉप के दौरान पर्यावरण को सहेजने का एक अनोखा और आकर्षक संदेश देते हुए बच्चों को वेस्ट मटेरियल से कलाकृतियां बनाना सिखाया गया। इसमें मुख्य रूप से पूरी तरह फेंके जाने वाला कचरा, नारियल आदि शामिल है जिन्हें रंग-बिरंगे और आकर्षक तरीके से सजाकर खूबसूरत पौधों के गमले (पॉट्स) तैयार किए गए। वर्कशॉप में आर्टिस्ट पूजा पाटीदार ने बेहद सरल तरीके से सभी को सिखाया कि कैसे हमारे घरों से निकलने वाले कचरे या बेकार सामान का उपयोग करके वेस्ट से बेस्ट यानी सुंदर और उपयोगी चीजें बनाई जा सकती है। - 04 जून 2026