क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली गेट स्थित फिरोजशाह कोटला किला के पीछे विक्रम नगर की सड़क पर पीने का पानी बह रहा है, लेकिन कॉलोनी में मंगलवार से पानी की आपूर्ति ठप है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां पर नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत खोदाई का कार्य हो रहा है, उसमें पूर्व से स्थित पानी की लाइन टूट गई है, जिसके चलते दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। वैसे, कर्मियों द्वारा उसे दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन सफलता नहीं मिली है। स्थानीय निवासी मुन्नी लाल के अनुसार, पार्षद भी आई थी, उन्होंने जल्द पानी आपूर्ति के आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन से पानी की आपूर्ति न होने में इस गर्मी में बुरा हाल है। उसमें भी टैंकर से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय निवासी मुन्नी लाल के अनुसार, पार्षद भी आई थी, उन्होंने जल्द पानी आपूर्ति के आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि दो दिन से पानी की आपूर्ति न होने में इस गर्मी में बुरा हाल है। उसमें भी टैंकर से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/04/ जून /2026