क्षेत्रीय
इन्दौर (ईएमएस) अपनी मासिक व्याख्यानमाला की श्रृंखला के तहत भंवरकुआं स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में आयोजित इस माह की व्याख्यानमाला में परीक्षा, परिणाम एवं प्रभाव विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया गया। इस अवसर पर कालेज की प्राचार्य डॉ. ममता चन्द्रशेखर ने कहा कि उच्च शिक्षा में परीक्षा प्रणाली केवल वार्षिक या सेमेस्टर परीक्षाओं तक सीमित नहीं है। सतत एवं व्यापक मूल्यांकन (सीसीई) परियोजना कार्य और आंतरिक मूल्यांकन भी विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्तवपूर्ण है। आभार डा. हरीश मिमरोट ने माना। आनंद पुरोहित/ 0 4जून 2026