- फरार होने का रोडमेप बनाकर खंगाले 500 सीसीटीवी, तब मिला सुराग - पुलिस ने दोनो को दबोचा, अन्य वारदातो के संबध में पूछताछ जारी भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की थाना बैरागढ पुलिस ने फर्जी पेमेंट का स्क्रीन शॉट दिखाकर ज्वैलर्स से 52 हजार की ठगी करने वाली महिला और युवती को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है की आरोपी मॉ-बेटी है, जिनसे पुलिस अन्य वारदातो के संबध में पूछताछ कर रही है। - इस तरह की थी ठगी थाना प्रभारी बैरागढ़ अशोक कुमार गौतम से मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक ग्राम बेहटा में रहने वाले गुलाब सिंह मेवाड़ा पिता खुशीलाल मेवाड़ा (39) की बैरागढ़ में पंकज ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। अपनी शिकायत में उन्होनें बताया की 25 मई की शाम करीब पांच बजे उनकी दुकान पर बिना नंबर की मोपेड से एक महिला और युवती आई। उन्होंने अपना चेहरा स्कार्फ से ढंक रखा था। दोनों ने 52 हजार कीमत की एक-एक ग्राम वजनी अंगूठी और बाली पसंद की। पैमेंट करने के लिये दोनो ने क्यूआर कोड मांगा। जिसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल से भुगतान करने का स्क्रीन शॉट दिखाया। लेकिन, खाते में पैसा नहीं आया था। इसी दौरान दोनों युवतियों ने माल बटोरा और फौरन ही दुकान से निकलकर मोपेड पर सवार होकर चली गई। जब पैमेंट की रकम खाते में नहीं आई तब फरियादी बाहर निकले और देखा तो युवतियां चपंत हो चुकी थी। इसके बाद शिकायत मिलने पर जॉच के बाद पुलिस ने जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया। - फरारी का रोडमेप बनाकर खंगाले 500 सीसीटीवी कैमरे आरोपी युवती और महिला की की पहचान जुटाने के लिये दो पुलिस टीमें गठित की गई। इन टीमो ने घटनास्थल सहित उनके फरार होने का रोडमैप तैयार कर उन रास्तो पर लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमरो के फुटेज खंगाले। तकनीकी सुरागो के आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान जुटाते हुए दोनो महिलाओं को बीडीए कालोनी, कोहेफिजा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाए रिश्ते में मॉ-बेटी है, उनकी पहचान समीरा अजहर पति अजहर सईद (40) और अलीजा अजहर पुत्री अजहर सईद (19) दोनो निवासी निवासी फतेहगढ़ थाना तलैया, हाल पता-बीडीए कालोनी कोहेफिजा के रुप में हुई। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी और मोबाईल सहित ज्वैलरी शॉप से ठगे गये जेवर जप्त कर लिये है। महिलाओं से पूछताछ करने पर सामने आया की उन्होनें दुकान के क्यूआरकोड पर पेमेंट सक्सेसफुल का फर्जी मैसेज दिखाकर घटना को अंजाम दिया था। जुनेद / 4 जून