क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


- पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार शराब पीकर मांस खाने के बाद फैंकते थे हड्डियां भोपाल(ईएमएस)। शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में रहने वाली विवाहिता ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पति का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों से उनका लंबे समय से विवाद चल रहा है। रिश्तेदार आए दिन शराब पार्टी करते थे। और मांस खाने के बाद खाली बोतलें और हड्डियां उनके कमरे के पास फेंक देते थे। इस गंदगी के कारण उसकी पत्नि काफी मानसिक तनाव में रहती थी, और उसकी तबीयत भी खराब हो जाती थी। पति का आरोप है की उनकी हरकतों से तंग आकर ही पत्नी ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार सुंदर नगर निवासी सुनील कुशवाह ने पुलिस को बताया वो बीती रात सब्जी लेने बाजार गया था। थोड़ी देर बाद जब वह वापस घर आया तो कमरे में उसे पत्नि जूली का शरीर फंदे पर लटका नजर आया वहीं उसके 6 महीने और 2 साल के मासूम बच्चे पास बैठकर रो रहे थे। पति सुनील ने अपने रिश्तेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा हैं। पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार राजू कुशवाह और उनके परिवार से उनका आए दिन विवाद होता था। उनकी हरकतों को लेकर उन्हें कई बार गंदगी न करने की समझाइश दी गई लेकिन इसके बाद भी आरोपियों ने अपनी हरकतें बंद नहीं कीं। पति का कहना है की खुदकुशी से पहले भी इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, और इन्हीं हरकतो से तंग आकर उसकी पत्नि जूली ने खुदकुशी की है। घटना की जॉच कर रही पुलिस टीम का कहना है की शव को पीएम के लिये भेजा गया है। आगे की जॉच में मृतका परिजनों के डिटेल बयान दर्ज किये जायेगें जिसके आधार पर कार्यवाही की जायेगी। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जूली और उसके रिश्तेदार एक ही परिसर में रहते थे। दोनों परिवारों के बीच कॉमन स्पेस के इस्तेमाल को लेकर विवाद होता था। वहीं मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने के कारण इसकी जॉच एसीपी करेंगे। जुनेद / 4 जूनेद