क्षेत्रीय
04-Jun-2026
...


- वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे गांजा डिलेवर करने की फिराक में खड़े थे तस्कर - क्राइम ब्रांच टीम ने दबोचा, 1 लाख 41 हजार का माल जप्त भोपाल(ईएमएस)। राजधानी की क्राइम ब्रांच टीम ने दो अलग-अलग कार्यवाही करते हुए महिला सहित तीन गांजा तस्करो को दबोचते हुए उनके कब्जे से 2 किलो 681 ग्राम गांजा, बाइक और मोबाइल फोन सहित 1 लाख 41 हजार कीमत का माल जप्त किया है। - किराना स्टोर की आड़ में 69 साल की वृद्वा बेच रही थी गांजे की पुड़िया क्राइम ब्रांच एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया की पहली कार्यवाही में क्राइम ब्रांच टीम को पैट्रौलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की खेल छात्रावास के पीछे स्थित भीम नगर स्थित राहुल किराना स्टोर में एक वृद्ध महिला द्वारा गांजे की पुड़िया बनाकर बेची जा रही है। खबर मिलते ही टीम ने दुकान पर पहुचंकर दबिश दी। कार्यवाही के दौरान एक महिला दुकान संचालित करती नजर आई। पूछताछ में उसने अपना नाम राजवती राय पति रमेश राय (69) निवासी भीम नगर के रुप में बताई। तलाशी के दौरान दुकान के काउंटर के नीचे पुड़ियों में रखा 756 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से गांजा बेचकर रखी गई नगदी भी जप्त की है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला कायम कर उससे गांजा लाने के संबध में पूछताछ की जा रही है। - वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे खड़े थे गांजा बेचने की फिराक में अधिकरियो ने दूसरी कार्यवाही के संबध में जानकारी देते हुए बताया की टीम को मुखबिर से सूचना मिली की वीआईपी गेस्ट हाउस के पीछे स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास दो सदिंग्ध युवक बाइक लेकर गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। खबर मिलते ही टीम ने घेराबंदी कर दोनो युवको को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अर्जुन गोस्वामी पिता राजू गोस्वामी (27) निवासी महुअर कॉलोनी करैरा जिला शिवपुरी, हाल पता शाहपुरा गांव और मनीष शुक्ला पिता राम सहोदर (30) निवासी शाहपुरा गांव के रुप में हुई। आरोपियो के पास मौजूद बेग की तलाशी लेने पर उसमें 1 किलो 925 ग्राम गांजा रखा मिला। टीम ने आरोपियों के कब्जे से गांजा सहित मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन सहित नगदी भी जप्त की हैं। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला कायम कर गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की जॉच में सामने आया की गिरफ्तार आरोपी अर्जुन गोस्वामी थाना बागसेवनिया, शाहपुरा, हबीबगंज और थाना क्राइम ब्रांच में चार अपराधिक प्रकरण दर्ज है, वहीं मनीष शुक्ला के खिलाफ थाना शाहपुरा, हबीबगंज सहित थाना क्राइम ब्रांच में तीन मामले दर्ज है। शुरुआती छानबीन में आरोपियो की लंबे समय से गांजा तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी सामने आई हैं। आगे की पूछताछ में पुलिस गांजा सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायरों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियो ने बताया की क्राइम ब्रांच टीम द्वारा साल 2026 में अब तक कई गांजा तस्करो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 81 किलो से अधिक गांजा जप्त किया है। जुनेद / 4 जून