- टेलीग्राम के जरिये एपीके फाइल भेजकर देते थे वारदात को अंजाम - भोपाल की युवती से की थी ढाई लाख की ठगी भोपाल(ईएमएस)। शहर की बैरागढ थाना पुलिस ने बड़ी सायबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी को अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियो ने टेलीग्राम के माध्यम से भोपाल के रहनी वाली युवती को वर्क फ्रॉम होम नौकरी का झांसा देकर एपीके फाईल तकनीक के जरिये लाखो की चपत लगाई थी। बैरागढ़ थाना टीआई अशोक कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया की बीते साल अगस्त 2025 में कुम्हार मोहल्ला बैरागढ़ के पास रहने वाली फरियादिया कृतिका मीणा पिता लाखन सिह मीणा को अज्ञात आरोपियों ने टेलीग्राम के जरिये से वर्क फ्रॉम होम नौकरी का झांसा दिया था। जालसाजो ने ऑनलाईन होटल को रेटिंग देने के नाम पर उनके मोबाईल पर लिंक भेजकर 2 अपने झांसे में लिया और बाद में 2 लाख 54 हजार की सायबर ठगी कर ली शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर तकनीकी सुरागो के आधार पर पूर्व मे एक आरोपी अल्फेज पिता इरफान (21) निवासी थाना गोमतीपुर अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने साथी सरहान संधी के साथ मिलकर टेलीग्राम के जरिये से लिंक बनाकर एपीके फाईल फरियादिया के मोबाईल पर भेजी। बाद में यूपीआई के जरिये से उसके बैंक एकांउट से रकम ट्रांसफर कर अपने खाते मे डाल लेते थे। इसके बाद से ही पुलिस को आरोपी सरहान संधी की तलाश थी। आरोपी की लगातार तलाश में जुटी टीम ने गुजरात के अहमदाबाद से आरोपी सरहान पिता शोहेल निवासी अहमदाबाद गुजरात को भी मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयोग किया गया मोबाईल फोन जप्त किया गया है। जुनेद / 4 जून