राज्य
04-Jun-2026


:: असंगठित श्रमिकों को दी गई अंतिम मोहलत; निर्धारित तिथि तक प्रक्रिया पूरी न होने पर निरस्त होगा पंजीयन :: इंदौर (ईएमएस)। मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना के तहत पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के लिए जरूरी खबर है। संबल बोर्ड की चौथी बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर श्रम विभाग ने योजना के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे सभी श्रमिकों की ई-केवाईसी (e-KYC) निर्धारित समय-सीमा में पूरी कराने के कड़े निर्देश जारी किए हैं, जिनकी यह प्रक्रिया अभी तक अधूरी है। विभाग ने इसके लिए 13 जून 2026 तक की अंतिम तिथि तय की है। इस अवधि में सभी संबंधित श्रमिकों से संपर्क कर उनकी ई-केवाईसी पूर्ण कराने की मुहिम जिला और निकाय स्तर पर चलाई जा रही है। प्रशासनिक पारदर्शिता के लिए विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन हितग्राहियों की ई-केवाईसी होना अभी बाकी है, उनकी सूची मंडल के आधिकारिक पोर्टल पर जिला एवं निकाय स्तर के लॉगिन पर उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही आम जनता की सहूलियत के लिए यह जानकारी सार्वजनिक डोमेन पर भी प्रदर्शित की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मैदानी स्तर पर मुस्तैदी दिखाकर शेष बचे श्रमिकों से त्वरित संपर्क स्थापित करें और समय रहते इस प्रक्रिया को पूरा करना सुनिश्चित करें। श्रम विभाग ने सभी पात्र असंगठित श्रमिकों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए तय समय-सीमा के भीतर अपनी ई-केवाईसी जरूर करा लें। यदि कोई हितग्राही 13 जून तक अपनी ई-केवाईसी नहीं करवाता है, तो नियमानुसार उसका संबल योजना का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। पंजीयन निरस्त होने के बाद संबंधित श्रमिक योजना के तहत मिलने वाले शासकीय लाभों और सामाजिक सुरक्षा से वंचित हो जाएंगे। इस गौरवमयी उपलब्धि पर खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सुदूर जनजातीय अंचल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की ऐसी आधुनिक वैज्ञानिक सुविधाएं मिलना पूरे जिले के लिए बड़े गौरव का विषय है। यह अनूठी पहल निश्चित रूप से क्षेत्र के विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण और उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने की दिशा में एक सशक्त और मील का पत्थर साबित होगी। प्रकाश/04 जून 2026