राज्य
04-Jun-2026
...


हरिद्वार (ईएमएस)। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें चार युवक कोतवाली रानीपुर क्षेत्रर्न्गत बीएचईएल मध्य मार्ग पर मोटरसाइकिलों से खतरनाक स्टंट करते एवं हुड़दंग मचाते दिखाई दे रहे थे। हरिद्वार पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रानीपुर मनोहर सिंह भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों की पहचान की। जिनकी पहचान फरहान निवासी रानीपुर, मनीष पाल, अभिषेक और अनुज कुमार निवासीगण सिडकुल, हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत 500-500 रूपये का जर्माना वसूल कर चेतावनी देकर छोड दिया। लेकिन पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को मोटर वाहन अधिानियम के तहत सीज कर दिया। (फोटो-17) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/04 जून 2026