राज्य
04-Jun-2026


पनीर एवं दही के लिए गए नमूने, राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए दमोह (ईएमएस)। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में विभिन्न दही भंडार एवं पनीर विक्रय दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। घंटाघर के पास,आशीर्वाद गार्डन के सामने स्थित रामदुलारे दही भंडार संचालक रोहित गुप्ता एवं श्री राम दुलारे दही भंडार संचालक अखिलेश गुप्ता का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित पनीर के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह घंटाघर स्थित श्री राम दुलारे दही भंडार संचालक सूर्यकांत गुप्ता का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित दही के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। ईएमएस/मोहने/ 04 जून 2026