इन्दौर (ईएमएस) विकलांग कल्याण संघ द्वारा संचालित मूक बधिर बच्चों के स्कूल हेतु लायंस क्लब इंदौर यूनिक द्वारा अपनी सेवा गतिविधियों के अंतर्गत 10 कंप्यूटर एवं रंगीन स्मार्ट टीवी विकलांग कल्याण संघ को भेंट किये गये। स्कूल सभागार में आयोजित एक भावनात्मक समारोह में अतिथि लायन डॉ. कुलभूषण मित्तल ने लायंस इंटरनेशनल की डिस्ट्रिक 3233 जी 1 के लायंस क्लब इंदौर यूनिक की ओर से ये कंप्यूटर व स्मार्ट टीवी स्कूल को भेंट किये। लायन हरीश उप्पल के अनुसार विकलांग कल्याण संघ मूक बधिर बच्चों का स्कूल है। यहां बच्चें रहते भी है। यह बच्चे सुन और बोल नहीं सकते। क्लब द्वारा भेंट किए 10 कंप्यूटर जिसमें से दो कंप्यूटर ग्राफिक्स वाले भी है, बच्चों की पढ़ाई , जागरूकता एवम अन्य गतिविधियों के साथ मनोरंजन के लिए भी इस्तेमाल होंगे। कार्यक्रम का संचालन स्कूल अध्यक्ष लायन डॉक्टर जवाहर बियानी ने तथा अतिथि स्वागत लायन नवीन छाबड़ा ने किया। आनंद पुरोहित/ 05 जून 2026