क्षेत्रीय
05-Jun-2026
...


बस्ती (ईएमएस)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को नवागत लेखाधिकारी विनय कुमार गौरव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के सुचारु संचालन में लेखाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि नवागत लेखाधिकारी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वित्तीय समस्याओं का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित करेंगे। साथ ही विभागीय कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता को बढ़ावा देंगे। नवागत लेखाधिकारी ने स्वागत के लिए शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप सभी कार्यों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान तथा विभागीय कार्यों को समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, संगठन मंत्री रुकुनुद्दीन, विवेककांत पाण्डेय, ब्लॉक अध्य्क्ष हरेंद्र यादव, अशोक यादव, सनद पटेल, मंत्री रामभवन यादव, विवेक सिंह आदि उपस्थित रहे। ईएमएस / 05 जून 26