मुंगेली(ईएमएस)। जिले के लालपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसके घर में घुसकर अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले छात्रा को बाइक पर बिठाकर खेत में ले जाकर अपना हवस पूरा किया और फिर रात के अंधेरे में उसके घर पर हमला बोल दिया। लालपुर थाना प्रभारी के अनुसार, आरोपी आशीष सोनवानी ने लोरमी बस स्टैंड से नाबालिग छात्रा को बाइक पर बैठाया और बिलासपुर रोड स्थित एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 3 जून की रात करीब 2 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुस गया और उसे जबरन भगाने की कोशिश करने लगा। परिजनों के जाग जाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पीड़िता की लिखित शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर लालपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने छानबीन कर आरोपी आशीष सोनवानी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। लालपुर थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए मामले में तेजी से कार्रवाई की गई है। इस तरह की घटनाओं में पुलिस की शून्य सहनशीलता नीति के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सत्यप्रकाश(ईएमएस)05 जून 2026