राज्य
05-Jun-2026
...


अध्यक्ष एवं टीम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न नई दिल्ली (ईएमएस) । जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, दिल्ली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विमल कुमार बैंगानी एवं उनकी कार्यकारिणी टीम का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को कीर्ति नगर स्थित इनोवेटिवी बैंक्वेट हॉल में श्रद्धा, गरिमा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में आचार्यश्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती बुद्धश्रुत मुनिश्री उदित कुमार जी, मुनिश्री जय कुमार जी एवं डॉ. मुनिश्री अभिजित कुमार जी का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ। साधु-संघ के मंगल उद्बोधनों से उपस्थित समाजजन प्रेरित एवं भावविभोर हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कन्हैयालाल जैन पटवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में श्री विकास मालू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजभूषण श्री मांगीलाल सेठिया उपस्थित रहे। समारोह में श्री तेजकरण सुराणा, श्री संजय खटेड़, श्रीमती सुमन नाहटा एवं श्री सुखराज सेठिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा के गीत से हुवा जिसमे सांस्कृतिक प्रभारी श्री जय सिंह दुगड़, व सभा के अन्य साथियों के साथ सभा गीत की प्रस्तुति दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विमल कुमार बैंगानी , महामंत्री श्री प्रदीप संचेती एवं उनकी टीम ने समाज सेवा, संगठन सुदृढ़ीकरण तथा तेरापंथ धर्मसंघ के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने की शपथ ग्रहण की। उपस्थित समाजबंधुओं ने नवगठित टीम का अभिनंदन करते हुए उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। प्रचार-प्रसार प्रभारी श्री हरीश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में तेरापंथ समाज के सदस्य, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं प्रदान कीं। ईएमएस/ 5 जून 2026