फ्लोरिडा (ईएमएस)। 11 जून से शुरु हो रहे फीफा विश्वकप फुटबॉल की तैयारियों में लगी इंग्लैंड टीम के कप्तान हैरी केन और मुख्य कोच थॉमस टुचेल ने कहा है कि उनका लक्ष्य दूसरी बार खिताब जीतना रहेगा। इंग्लैंड ने अब तक एक बार ही ये खिताब जीता है। उसने साल 1996 में अपनी मेजबान के दौरान पश्चिम जर्मनी को हराकर ये खिताब जीता था। उसके बाद से ही टीम एक बार भी खिताब नहीं जीत पायी है। वहीं कोच थॉमस टुचेल के मार्गदर्शन में टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में लगातार बेहतर हुआ है। विश्वकप के लिए इंग्लैंड टीम को ग्रुप एल में क्रोएशिया, घाना और पनामा के साथ शामिल किय गया है। टीम विश्वकप में अपना पहला मुकाबला 17 जून को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले से करेगी। विश्व कप से पहले टीम यहां हालातों के अनुसार ढ़लने के लिए अपने को तैयार कर रही है। टीम ने विश्वकप के लिए अपने कुछ खिलाड़ियों डेक्लान राइस, नोनी मडुके और एबेरेची एज़े को आराम दिया गया है पर अब ये सभी टीम से फिर जुड़ गये हैं। कप्तान हैरी केन ने कहा कि टीम एकजुट है और उसका लक्ष्य विश्ककप में बेहतर प्रदर्शन करना है। यहां तक कि इंग्लैंड टीम की आधिकारिक डॉक्यूमेंट्री बिल्डिंग द ड्रीम में भी दिखाया गया कि कोच टुचेल ने खिलाड़ियों के साथ अपनी पहली बैठक में ही विश्व कप जीतने के लक्ष्य पर बात की थी। टुचेल ने खिलाड़ियों से कहा, हम यहां विश्व विजेता बनने आये हैं। हम एक और खिताब हासि करना चाहते है। हमारा लक्ष्य मिलकर खेलना और जीत हासिल करना है।कोच के अनुसार केवल प्रतिभा के आधार पर ही विश्व कप नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में टीम की एकजुटता और आपसी विश्वास सबसे अधिक जरुरी है। टुचेल ने कहा कि क्वार्टर फाइनल और फाइनल के बीच फर्क सिर्फ खेल का नहीं, बल्कि टीम के भीतर बने भाईचारे का होता है। उन्होंने कहा, जब खिलाड़ी एक परिवार और भाईचारे की तरह खेलते हैं, तब वे एक-दूसरे के लिए सब कुछ देने को तैयार रहते हैं। यही भावना किसी टीम को विजेता बनाती है। गिरजा/ईएमएस 06 जून 2026